Tuesday, October 21, 2025
Homeचुनाव 2022UP Election 2022 - ओपी राजभर के पास एक रिवॉल्वर और दो...

UP Election 2022 – ओपी राजभर के पास एक रिवॉल्वर और दो पिस्टल,पांच साल में तीन गुणा बढ़ी आय,पत्नी है ज्यादा अमीर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने गाजीपुर की जहूराबाद सीट से नामांकन दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। नामांकन के समय दाखिल हलफनामे में ओमप्रकाश राजभर ने 2 करोड़ 61 लाख 31 हजार 359 रुपये की संपत्ति दिखाई है।

इस हलफनामे के मुताबिक, राजभर की कुल संपत्ति 2 करोड़ 61 लाख 31 हजार 359 रुपए है। राजभर ने 1 करोड़ 93 लाख 50 हजार रु की अचल संपत्ति दिखाई है। सुभासपा प्रमुख ने हलफनामे में 32 लाख रु की चल संपत्ति दिखाई है। राजभर के पास एक रिवॉल्वर भी है। ओपी राजभर की पत्नी तारामनी के पास 7 लाख रु की चल संपत्ति है। इसके अलावा, उनके दोनों बच्चों के पास 27 लाख रु की चल संपत्ति है।

हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश राजभर ने 1983 में स्नातक किया था। हालांकि, अचल संपत्ति के मामले में राजभर अपनी पत्नी से काफी पीछे हैं। राजभर के पास 12 लाख रु और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 70 लाख रु की अचल संपत्ति की घोषणा की है। उनके बेटे अरविंद राजभर के बैंक अकाउंट में 1 लाख 97 हजार रु 168 रु हैं।

ओमप्रकाश राजभर के एक बेटे पर 1 लाख 57 हजार रुपये का बैंक लोन है, जो क्रेडिट कार्ड पर लिया गया है। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में ओपी राजभर ने अपने ऊपर 2 आपराधिक मामलों के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी आय का स्रोत विधायक की सैलरी और कृषि से होने वाली आय को बताया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments