अब गर्मी बढ़ने लगी है। रोजाना अधिकतम तापमान में एक-एक डिग्री का उछाल दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में दिन निकलते ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। जिस तरह से तापमान उछाल मार रहा उसे देखते हुए आने वाले दिनों में पारा 40 के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मुताबिक बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती तूफान बन गया है..

22 मार्च को उत्तरी म्यांमार के दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।आईएमडी के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है, साथ ही निकोबार द्वीप समूह में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

आईएमडी के मुताबिक आज से देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कमी के संकेत हैं।उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू लिया है जबकि राजधानी दिल्ली का तापमान भी 36 डिग्री तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

लेकिन अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के संकेत व्यक्त किए गए हैं।लांकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण कल से लगभग पूरे भारत में गर्मी में कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। लेकिन अगले 3 दिनों तक विदर्भ के कुछ हिस्सों और अगले 4 दिनों तक पश्चिम मध्य प्रदेश में लू की आशंका व्यक्त की गई है।। दूसरी ओर केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, रॉयलसीमा में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।बिहार में मौसम तेजी से करवट ले रहा है।इस बार राज्य के लोगों को भीषण गर्मी का सितम झेलने को लिए तैयार रहना होगा।

मार्च माह में ही पारा 40 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगे आने वाले दिनों में पारा और चढे़गा। झारखंड में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में यहां और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। कई जिलों में अभी से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड की हवा बदली हुई है।

शुष्क व गर्म हवाओं का असर तापमान पर दिख रहा है। इसकी वजह से तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री तक अधिक पहुंच रहा है।वाराणसी और आसपास का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से आगे निकल गया है। तापमान में बढ़ोतरी ने आने वाले दिनों के और गर्म होने के संकेत दे दिया है। मार्च में ही प्रचंड गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।पंजाब में गर्मी का प्रकाेप बढ़ना शुरू हाे गया है। इसके चलते लाेगाें के साथ ही फसलाें काे नुकसान पहुंचना शुरू हाे गया है। इस तरह की गर्मी अप्रैल मध्य के बाद और मई में पड़ती थी। दिल्ली एनसीआर में गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। अगर यहीं हाल रहा तो अप्रैल के पहले सप्ताह में राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मौजूदा समय में लू जैसे हालात नहीं हैं। आइएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होने पर लू जैसी समस्या पैदा हो जाती.

चक्रवातीय तूफान 22 मार्च को उत्तर और उत्तर पूर्व की दिशाओं की ओर बढ़ेगा। अगर यह चक्रवात तूफान का रूप ले लेता है तो इसका नाम असानी होगा। नियमों के मुताबिक इस चक्रवातीय तूफान का असानी नाम श्रीलंका ने दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरे को सलाह दी है कि अगले बुधवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और आस पास के इलाके और अगले गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मछली मारने के लिए न जाएं।