
नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 27 दिसंबर 2022 दिन है मंगलवार…आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज का दिन आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। संतान की तरफ से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को तुलसी की माला चढ़ाएं।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों का दिन आज शुभ परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी लेकिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी काम की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आय में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।
आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी के सामने पांच चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में किसी अधिकारी की मदद से लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे और ससुराल पक्ष से भी अच्छी बातचीत होगी।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें और मंगलवार का व्रत रखें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों का दिन आज बेहतर रहेगा। कुछ दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं, जिससे मन भी हल्का होगा।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और लाइफ पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आपसी समझ से भविष्य की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में किसी वजह से तनाव का माहौल हो सकता है, जिससे कुछ उदास रहेंगे। काम के सिलसिले में दिन उतार-चढ़ाव भरा वाला रहेगा। किसी कानूनी पचड़े में पड़ने से बचें।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों का दिन आज उत्तम रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले महत्वाकांक्षा को बढ़ा सकते हैं, उनसे बड़ा लाभ होगा। भाग्य के सहयोग से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोग भी अपने घरेलू जीवन को लेकर कॉन्फिडेंस रहेंगे।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सुबह से कार्यों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव तो आएगा, लेकिन खुलकर व्यक्त नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन भविष्य को लेकर जरूरी बातचीत करने में मुश्किलें आ सकती हैं।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों का दिन आज बेहतर रहेगा। आय के साथ-साथ खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कारोबारियों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में किसी वजह से तनाव बढ़ सकता है, पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और चीटियों को आटा डालें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों का दिन आज लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम पर पूरा ध्यान रहेगा, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं लेकिन घरेलू खर्चे भी होंगे। दांपत्य जीवन स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती हैं।
आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें और चमेली का तेल चढ़ाएं।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रियजन के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। परिजनों या किसी प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। इधर-उधर की बातों में समय बर्बाद न करें, हर काम को अच्छे से करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक चुनौतियां भी ध्यान आकर्षित करेंगी। काम के सिलसिले में दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। घर में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी लेकिन समझदारी से सभी अड़चनों को पार कर जाएंगे।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी बात सुनकर कुछ नया करने की सोचेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के काम में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी |
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।