नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 28 दिसंबर 2022 दिन है बुधवार…आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। मानसिक शान्ति कम रहेगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मन शान्त व खुश महसूस करेगा। माता का साथ आज आपको आत्मविश्वास से भर देगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव आज परेशान कर सकता हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। पिता का सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान की और से शुभ समाचार मिलेगा।क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्रों से नोकझोंक हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राउन

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
क्रोध एवं आवेश की अधिकता से बचें। परिवार का साथ आज आपके साथ रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं, विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मन प्रसन्न रहेगा।गदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मन परेशान रहेगा। आय वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। मानसिक चिताएं अभी परेशान करती रहेंगी। आय में बाधा आ सकती है। धन का अभाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ऑफ वाइट

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सी ग्रीन

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा,। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं।माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी