Monday, October 20, 2025
Homeराशिफल 2023Aaj Ka Rashifal |29 दिसंबर 2022 |इन राशियों के लिए दिन रहेगा...

Aaj Ka Rashifal |29 दिसंबर 2022 |इन राशियों के लिए दिन रहेगा आज का दिन शुभ, जानें अपना राशिफल

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 29 दिसंबर 2022 दिन है गुरुवार…आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

ये समय ऐसा है जब आपको सोच समझ कर निर्णय लेने चाहिए। धन आगमन के लिए दिन काफी अच्छा है, लेकिन मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। 

शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपकी राशि में मंगल की स्थिति के कारण कभी क्रोध छोटी छोटी बातों पर आ सकता है, तो कभी मन विचलित हो सकता है नियंत्रण रखें।परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं।

शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएं। अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

 धन के लिए दिन बहुत अच्छा है। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं।

शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज किसी को भी पलटकर जवाब देने से बचें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपको लोकप्रियता दिलाएगा। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

ना सोचे समझे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचें।ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे।

शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कुछ ग्रहों की युति आपको काफी एक्टिव बना रही है, लेकिन घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

भाग्य की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है। ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। परिवार के सुख-दुःख के भागीदार बनें।बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।आपके हँसने-हँसाने का स्वभाव आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो समपन्न हैं और भविष्य को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी।यात्रा और भ्रमण आनन्ददायक सिद्ध होंगे। घूमने प्लान अभी और बनेंगे। 

शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments