नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 06 जनवरी 2023 दिन है शुक्रवार…आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतर है। आज आपका प्रभुत्व बना रहेगा।स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेमी साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को उनके साथ काम करने वालों का भरपूर साथ मिलेगा ।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आज उलझे नहीं। झगड़ा बड़ा बन सकता है, परेशानी से बचने के लिए किसी गरीब को कुछ खाने की चीज़ दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए दिन भी बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है।आज आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सुबह तो मन विचलित रहेगा परन्तु दोपहर बाद से अच्छा महसूस करेंगे।वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से उत्तम की ओर जा रहे हैं। ज़िद्दी होकर निर्णय न ले।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नुकसान की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। रिश्तों में कहासुनी संभव है। पीली वस्तु पास रखें। पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका पूरा ध्यान सुख सुविधाओं पर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्यापार, संतान सब बहुत अच्छा दिख रहा है।आज झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल देना आपके लिए अच्छा रहेगा।स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। एक सुखद स्थिति दिख रही है। पीली वस्तु का दान करें। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छे बनेंगे।
शुभ अंक- 6
शुब रंग- गुलाबी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनागमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि आपस में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन जाएगी।क्रोध से बचें, वर्ना बहुत से काम बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गहरा नीला

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका प्रभाव दुसरो पर बना रहेगा और आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे।। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मां से विशेष लगाव बढ़ेगाशिक्षा से जुड़े बालको को सख्त ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज परिवार की और ध्यान रहेगा, ज़िम्मेदारी खुद आगे बढ़कर उठाएंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ कमज़ोर रह सकता है सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन शुभता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लोटस पिंक

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान पान पर विशेष ध्यान दें। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है जो संतान की तरफ से हो सकता है, या पार्टनर की और से हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। सुखद समय है। हरी वस्तु पास रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका मन करियर की तरफ अधिक सजग रहेगा और साथ ही करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास को बल मिलेगा जिससे जरूरी कार्य बनेंगे। कामकाजी महिलाओं का लाभ प्रतिशत संवरेगा।पीली वस्तु पास रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी