Monday, October 20, 2025
HomeWeather Update | मौसम की जानकारीWeather Update Today : 07 जनवरी 2023 |उत्तर भारत में ठंड का सितम,...

Weather Update Today : 07 जनवरी 2023 |उत्तर भारत में ठंड का सितम, सर्द हवाओं से बढ़ी गलन

उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली में गुरुवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया शिमला, डलहौजी से भी ठंडी रही दिल्ली,पंजाब, झारखंड और बिहार में के कई शहरों में घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही


दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली मेंआज भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी जिसके चलते दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने उत्तर भारत में अगले दो दिन में 2 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए शुक्रवार और शनिवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।


पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में शीतलहर के साथ-साथ शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी की सुबह तक कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिन सुबह और रात में कोहरा रहेगा। तीन दिन के बाद तापमान में इजाफा होने की संभावना है।पंजाब के गुरदासपुर, फिरोजपुर, लुधियाना, बरनाला, पटियाला, मनसा, कपूरथला, फरीदकोट और मुक्तारा और सिरसा, फतेहगढ़ साहिब, जींद, कुरुक्षेत्र, हिसार, अंबाला, रेवाड़ी भी जिला-स्तरीय अलर्ट जारी किए गए हैं।


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 7 जनवरी, 2023 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के छह संभागों और 14 जिलों में मध्यम से घने कोहरे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।


। राजधानी दिल्ली समेट पूरा उत्तर भारत जबरदस्त ठंड की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार की सुबह भी कंपकपाती सर्दी के साथ शुरू हुई है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments