Monday, October 20, 2025
HomeBharat Jodo Yatra | Rahul GandhiBharat Jodo Yatra :- पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत,राहुल गांधी...

Bharat Jodo Yatra :- पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत,राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में प्रवेश कर गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का दौरा किया। यहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर राहुल गांधी पगड़ी बांधे नजर आए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इससे पहले हरियाणा के दूसरे चरण में थी। आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई थी। भारी तादात में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। दोपहर बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शंभू बॉर्डर के रास्ते पंजाब में प्रवेश किया।राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पंजाब में कड़े इंतजाम भी कर दिए गए हैं.राहुल गांधी की यात्रा जालंधर से आदमपुर होते हुए पठानकोट की तरफ से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी. 
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments