Monday, October 20, 2025
Homecrime newsDelhi Crime -: बवाना के होटल के कमरे से मिली 21 साल...

Delhi Crime -: बवाना के होटल के कमरे से मिली 21 साल के लड़का- लड़की की लाश

दिल्ली के बवाना के एक होटल में लड़की और लड़के की लाश मिली है. होटल मालिक ने बताया कि दोनों की उम्र 21 साल है और दोनों ने सुबह 10 बजे होटल में चेक इन किया था. लड़की के गले पर कट का निशान, जबकि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.बाहरी उत्तर जिला के बवाना  इलाके में स्थित होटल के कमरे से प्रेमी प्रेमिका के शव पुलिस को पड़े मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को शुरआती जांच में होटल के रिसेप्शन से चेकिंग के बाद पता चला कि मृतक लड़की की उम्र 21 और लड़के की उम्र भी 21 साल है। वे सुबह करीब 10 बजे होटल आए और अपने कमरे में चेक-इन किया।

लड़की के गले पर मिले इसके निशान

मृतक लड़की की गर्दन पर एक चोट है जबकि मृतक युवक के मुंह पर फोम (अब सूखे) निशान मौजूद हैं और मृत लड़के से दुर्गंध आ रही थी। लड़के के शरीर के किनारे उल्टी पड़ी थी। पुलिस को मौके पर से एक खून से सना हुआ चाकू और सल्फा पाउडर भी बरामद हुआ। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किये। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरआती जांच में लगता है की लड़के ने लड़की को मारकर खुदकुशी की है। जिनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा।

कमरे के अंदर लड़की और लड़के के प्रवेश के बाद सीसीटीवी की जांच की गई है और किसी को कमरे में प्रवेश करते नहीं देखा गया है। पुलिस ने दोनों की पहचान करके वारदात की जानकारी दोनों के परिवार को दे दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments