नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 12 जनवरी 2023 दिन है बृहस्पतिवार…आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपको काम में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों पर आपके काम और व्यवहार का पॉजिटिव असर पड़ेगा।जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आलस्य में समय गंवाना उचित नहीं है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, आज उन्हें अपने अच्छे काम के लिये इन्क्रीमेंट मिल सकता है। आपका उत्साह बना रहने के साथ-साथ मन में नई चीज़ों को जानने के लिए उत्सुकता भी रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। काफी दिनों से कोई रुका काम आज पूरा हो जायेगा। आपको अपने काम में निरंतरता बनाये रखनी चाहिए इससे लोग आपके साथ जुड़े रहेंगे और परिवार से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको हर काम में सावधान रहने की जरूरत है। किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से आपके काम में जरूरत से ज्यादा समय लग सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको एक कदम आगे आना होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपका दिन लाभदयक रहेगा। आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं, आपको कहीं से अचानक धनलाभ हो सकता है। आज आप किसी पारिवारिक काम के लिये दोस्तों से मदद ले सकते हैं।आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन अनुकूल रहने वाला है।कोई दूर का रिश्तेदार घर पर आ सकता है। घरवाले उनके सामने आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर के साथ इधर-उधर की बातें करने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए बेहतर है। आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से भी इस बारे में बात करेंगे। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको फायदा दिलाने वाला रहेगा।पार्टनर के साथ कोई नई मूवी देखने जा सकते हैं। जमीन के किसी पुराने लेनदेन से आज आपको फायदा मिल सकता है। है। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का मन बनायेंगे, जिसमे परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है।छात्र आज किसी काम को पूरा करने के लिये अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। आज उनके काम में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी।