Monday, October 20, 2025
Homecrime newsCrime News :- MP में 92 वर्ष की महिला के साथ हुआ...

Crime News :- MP में 92 वर्ष की महिला के साथ हुआ रेप, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर छोड़ने का झांसा देकर एक शख्स ने 92 साल की महिला के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि समाज दूषित होता जा रहा है।

जानिए पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 92 साल की एक महिला जबलपुर से शहडोल आई थी। बस स्टैंड पर उतर कर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला के पास एक शख्स ने आकर कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। घर छोड़ने के बजाय शख्स ने महिला को जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला ने थाने में आकर आपबीती बताई को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

अभिनेता केआरके ने इस घटना पर लिखा , “अल्फाज ही नहीं बचे हैं कुछ कहने के लिए।” सुधीर कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा- ऐसे दरिंदे को गोली मार देनी चाहिए, ऐसे लोग समाज का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। अशोक शेखावत नाम के एक यूजर ने पूछा, “यह शर्मनाक और निंदनीय घटना है, क्या ऐसा बन रहा है नया भारत?” नदीम नाम के एक यूजर लिखते हैं कि लोगों में इंसानियत खत्म होती जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments