Monday, October 20, 2025
HomeDainik Rashifal | दैनिक राशिफलAaj Ka Rashifal | 18 जनवरी 2023 | इन 5 राशियों के...

Aaj Ka Rashifal | 18 जनवरी 2023 | इन 5 राशियों के लिए शुभ है बुधवार, हर मनोकामना होगी पूरी, बस ये चीज करेगी परेशान

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 18 जनवरी 2023 दिन है बुधवार…आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा हैं तो आपके प्रमोशन के योग बन रहें हैं। व्यवसाय करते हैं तो व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।जीवनसाथी की मदद से परिवार में कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे रिश्तों में सुधार आएगा। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रतियोगिता परीक्षा के अनुकूल परिणाम आ सकते हैं।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा।  परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में आज आप अपने जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।आज का दिन स्वरोजगार करने वालों के लिए अच्छा है। नया ऑर्डर मिल सकता है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोत मिलने के योग हैं। ऑफिस के कार्यों से संबंधित यात्रा हो सकती है। यह यात्रा किसी विशेष को पूरा करने के लिए होगी। इस दौरान दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप प्रसन्न होंगे।लवमेट आज आपसी सहयोग से रिश्ते को अटूट बना सकते हैं।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। लंबे समय से चल रहीं पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं ही दूर हो जाएंगी। घर में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनने से आप आनंद का अनुभव करेंगे।अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी कन्या को सिक्का देने से सुख समृद्धि बढ़ेगी।  

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में किसी प्रकार की लापरवाही से बचें। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, सब मिलकर रात्रि भोज के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर काले तिल का दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन लकी है। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए योजना तैयार कर सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं।इस राशि के छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है।  लोगों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है। शाम को घरवालों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। मेहनत के बल पर आप सफल जरूर होंगे।इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहेगा। आप रचनात्मक कार्यों से प्रेरित होकर किसी नई रचना की योजना बनाएंगे। संतान के प्रति आज आपका विश्वास बढ़ेगा।बिजनेस में संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नई योजना लागू करने से लाभ होगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने बड़ों से सलाह अवश्य लें। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके मन में आज नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। अपनी सोच को साकार करने की दिशा में काम करेंगे। आज रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आज कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में छोटे भाई बहन से तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा करने की योजना बना सकते हैं, यह यात्रा शुभ फलदाई हो सकती है। 

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका झुकाव विशेष रूप से संगीत के प्रति रहेगा। आप किसी अच्छी संस्था में ट्रेनिंग के लिए दाखिल हो सकते हैं।  आपको किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है। इससे आजीविका के रास्ते खुलेंगे, आप प्रसन्न रहेंगे।  लवमेट अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments