Monday, October 20, 2025
HomeDainik Rashifal | दैनिक राशिफलAaj Ka Rashifal | 24 जनवरी 2023 | इन 4 राशियों को...

Aaj Ka Rashifal | 24 जनवरी 2023 | इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें आज का राशिफल

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 24 जनवरी 2023 दिन है मंगलवार … आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

अपने निर्णय स्थिर होकर लें। बार-बार निर्णय बदलना आपके लिए हानिकारक होगा। आज आपकी राशि के लाभ भाव में धन योग बना हुआ है, इसलिए आज व्यापार में सफलता का योग बना है। आज धार्मिक कार्य का हिस्सा बनेंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

क्रोध थोड़ा हावी रह सकता है। नियंत्रण करना ही बेहतर होगा। आज अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका भय बना रहेगा। आज धन का लेन देन सोच समझ कर करें कोई नुकसान हो सकता है तो थोड़ा सतर्क रहें।किसी के झगडे में आज पड़ना भारी पड़ सकता है। आप किसी पुलिस के या कोर्ट के चक्कर में उलझ सकते हैं।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

लव रिलेशनशिप का समय नहीं है कुछ न कुछ विवाद हो सकते हैं। अपने को चुप रखना लाभकारी होगा। करियर में कोई बड़ा अवसर मिलेगा जो सफलता के सारे रास्ते खोल देगा। नौकरी मिल सकती है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपनी बात आज किसी से कह नहीं पाएंगे। कन्फूशन और डिप्रेशन से बचने के लिए चांदी पहन कर रखें। कार्यक्षेत्र में कोई आज आपकी चुगली करके आपकी इमेज को ख़राब करने की कोशिश कर सकता है। आज किसी छोटी मोटी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बातचीत में नियंत्रित रहें। आज फोर्स, आर्मी, पुलिस या डिफेन्स से जुड़े किसी भी क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा है। पिता क साथ भी कोई छोटा विवाद हो सकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सभी सुख सुविधाएं जो जीवन में चाहते हो वो प्राप्त कर सकते हो। आज मकान प्रॉपर्टी वाहन लेने का अच्छा योग बना हुआ है। आज परीक्षा में सफलता का समय विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन। सोच समझकर बोलें।  कुछ प्रॉब्लम हो सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज ज़िद्द में आकर कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे मत लेना। बाद में भारी पड़ सकता है।पिछले समय से चली आ रही बीमारी राहत मिलेगी। पार्टनर के साथ आज खटपट हो शक्ति है इसलिए संभल कर बातचीत करें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बिज़नेस और पार्टनरशिप दोनों के लिए ही दिन अच्छा है, लेकिन संभल कर डील करें। आज पराक्रम के दम पर सब हासिल कर सकते हैं तो बस मेहनत करते रहें। महिलाओं को कुछ स्वास्थय सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मां के साथ आज समय बीतेगा। मां के स्वास्थय में सुधार होगा। पढ़ने वाले बच्चों के लिए आज दिन अच्छा नहीं है। मन नहीं लगेगा साथ ही भटकाव भी होगा। फोकस से न भटके। 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज मां का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है ध्यान रखें। संतान प्राप्ति के लिए दिन शुभ, संतान की और से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पुराना पैसा जो किसी को दिया था उसके वापस आने की पूरी सम्भावना है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी राशि में शनि शुक्र का राजयोग आपको कोई उच्च पद दिला सकता है। साथ प्रमोशन का भी योग प्रबल बना हुआ है। पिता की सेहत का खास रखना पड़ेगा। आज स्वाभाव में क्रोध रहेगा, थोड़ा नियंत्रण में रखें। 

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

पूजा पाठ व् धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। राजनीती, अध्यात्म से जुड़े लोगों की जीत होगी। कोई यदि आप पर आरोप प्रत्यारोप की कोशिश करेगा तो वह गलत साबित होगा। वाणी को सही रखें कड़वा बोलने से आपकी छवि ख़राब हो सकती है। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments