Monday, October 20, 2025
HomeDainik Rashifal | दैनिक राशिफलAaj Ka Rashifal | 01 फरवरी 2023 | इन राशि वालों का आज...

Aaj Ka Rashifal | 01 फरवरी 2023 | इन राशि वालों का आज भाग्य देगा साथ | जानें आज का राशिफल

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 01 फरवरी 2023 दिन है बुधवार… आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

घर परिवार के लोगों के साथ मन लगेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। साथ ही साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। दान पुण्य और धर्म में रुचि बनेगी। अपने पार्टनर के साथ समय बिताइए और अगर सेपरटेड हैं तो लाइफ में कोई इस समय आ सकता है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज समय निकालकर अपने पर ध्यान देंगे। सोने के व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके करियर में प्रोग्रेस का समय।आपके पार्टनर का पूरा ध्यान आज आपकी तरफ आकर्षित रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

क्रोध की स्थिति छोटी-छोटी बात पर बनेगी।इसकी वजह से मन चिड़चिड़ा सा लगेगा। आज के दिन आप का आत्मविश्वास कम रहेगा और कंफ्यूशन ज्यादा रहेगा।गलत खान पान से बचें। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज मां से पैतृक संपत्ति के मिलने का योग बन रहा है। छाती से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।आज विवाह के लिए कोई प्रस्ताव मिलेगा जो अच्छे खानदान से होगा। आज भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

खानपान का ध्यान रखें। आज शत्रु आपसे डरेंगे और आप उन पर हावी रहेंगे। आज मित्रों के साथ घूमने-फिरने जाएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वर्ना झगड़ा बढ़ सकता है।आज आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। एक अच्छे पार्टनर से आपका विवाह होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

जल्द बाजी में उत्तेजित होकर निर्णय न लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आज पार्टनर से जितनी ज़रूरत हो बस उतनी ही बात करें। खटपट हो सकती है।आज के दिन पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धन आगमन होगा।  छात्रों को आज सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्तम। आज किसी के लड़ाई झगड़े में न पड़े।धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ खट्टा मीठा दिन रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

छोटी मोटी यात्रा आज हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। आज पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज किसी धार्मिक यात्रा पे जा सकते हैं। आज प्रॉपर्टी को लेकर घर परिवार में विवाद हो सकता है।मन परेशान रहेगा। आपकी तारीफ से आपके सहकर्मियों से आपका मन मुटाव हो सकता है। आज के दिन अपने काम से मतलब रखें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज मित्रों से दूरी बनाकर रखें। आज किसी बात पर क्रोध आ सकता है। कंट्रोल करें। आज सरकारी कार्य नही बन पाएंगे प्रयास असफल होंगे ।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

 मान सम्मान की प्राप्ति होगी।  वाणी पर नियंत्रण रखें कड़वा ना बोले ।परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। आज कहीं दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। पार्टनर का सहयोग आज आपको मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments