नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 09 फरवरी 2023 दिन है गुरुवार… आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
काम काज के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन आगमन के लिए भी दिन अच्छा है। कोई मित्र आज आपका साथ देगा। अपनी मां के स्वास्थ्य का आज ख्याल रखें.आज के दिन यात्रा में सावधान रहें। आज धर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।वाणी पर मंगल का प्रभाव रिश्तों में कड़वास पैदा कर सकता है, इसलिए आज अपने शब्दों का चुनाव सही से करें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज कुछ पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। उच्च शिक्षा के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा, लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। मन में चंचलता सी रहेगी। मां से आज सुख संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आफिस में आज किसी से तर्क वितर्क न करें।पार्टनर के साथ मेल अच्छा रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज व्यापार में कुछ नए अवसर मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी होंगे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में राजयोग बन रहा है जो आपको उच्च पद दिलाएगा। पति पत्नी के बीच माहौल अच्छा व हसी मज़ाक का रहेगा। घूमने फिरने बाहर जाएंगे। लेकिन बाहर के खाने का ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इच्छाएं प्रबल होंगी, जिसके चलते घूमने फिरने दोस्तों के साथ जाएंगे। घर में किसी पूजा का या शुभ कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। भाग्य आज आपका साथ देगा। अगर आप किसी से लव रिलेशनशिप में हैं तो संभाल कर चलें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज धन आगमन से अधिक खर्चे होंगे, नियंत्रण रखें। आज संतान को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। जिन बच्चों के एग्जाम है उनको सफलता का योग है।शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे। आज मानसिक रूप से थोड़े कमज़ोर रहेंगे। किसी को बातों को दिल से न लगाएं।दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर परेशान कर सकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ और लाभकारी है। कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा।आज ज़िम्मेदारी का काम मिलेगा, जिसे अच्छे से निपटा लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप विवाहित नहीं है, तो कही से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है।शत्रुओं से सावधान रहें। लव रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। आज काम से थोड़ा परेशान हो जाएंगे।मन की अशांति को दूर करने के लिए मेडिटेशन करे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज चोट और दुर्घटना से बचकर रहें। विदेश से कोई नौकरी की खबर या अवसर प्राप्त होगा। अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा.आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। इससे आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नहीं होगी। माता से आज धन लाभ या प्रॉपर्टी का लाभ होगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आज पार्टनर पर धन खर्च होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कुछ पुरानी उलझने तो खत्म होंगी, साथ ही कर्ज़ से भी मुक्ति मिलने का समय है। परिवार के कार्यों में रुचि लेंगे।वाणी को सयंमित करके बोलें। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, लेकिन दूर है तो आज उनके साथ लंबी बातचीत होगी।आज आपको सामाजिक स्तर पर मान सम्मान मिलेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बॉन्डिंग और मजबूत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं।स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। लापरवाही बड़ी तकलीफ का कारण बन सकती है।संतान की और से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। आज जीवन साथी का भाग्य सहयोग करेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी काम से बाहर जाना होगा, लेकिन रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा हो सकता है। इसलिये व्यर्थ के झगड़े से बचें और उस पर ध्यान ना दें।इस समय परिवार के किसी सदस्य से कुछ मनमुटाव हो सकता है। पैसा आज किसी को उधार न दें। आज पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।