Monday, October 20, 2025
HomeWeather Update | मौसम की जानकारीWeather Update Today : 09 फरवरी 2023 | दिल्ली में चलेगी तेज...

Weather Update Today : 09 फरवरी 2023 | दिल्ली में चलेगी तेज हवा जानें अन्य राज्यों का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है. हालांकि फरवरी महीने में हवा के कारण तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) और और 10 फरवरी को हवाओं के थमने की संभावना जताई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 11 फरवरी यानी शनिवार को हवाएं चलनी फिर शुरू होंगी. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में फेरबदल देखने को नहीं मिलेगा.

वहीं 12 फरवरी को एक बार फिर तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि अभी ठंड एक बार फिर दस्तक देगी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. फरवरी के महीने में पिछले दो वर्ष में दर्ज यह सबसे अधिक तापमान था. मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

इसके अलावा जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश और हिमपात हो सकता है. साथ ही अगर इसकी तीव्रता बढ़ती है तो यह उत्तराखंड को भी कवर कर सकता है. साथ ही सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में आठ डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में आठ डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments