Tuesday, October 21, 2025
HomeWeather Update | मौसम की जानकारीमौसम का हाल - दिल्ली में सामान्य से कम न्यूनतम तापमान, वीकेंड...

मौसम का हाल – दिल्ली में सामान्य से कम न्यूनतम तापमान, वीकेंड पर चलेंगी तेज हवाएं, जानें मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत के लोगों को अब ठंड से राहत मिल रही है. दिल्ली में मौसम खुशनुमा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (मंगलवार) यानी 15 फरवरी को दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम साफ रहेगा.

दिल्ली में आज (मंगलवार) यानी 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो मौसम के औसत तापमान से करीब एक डिग्री कम है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ठंड का असर कम होता रहेगा और फरवरी के अंत तक हल्की-फुल्की ठंड ही बचेगी. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 19-20 फरवरी को राजधानी में तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस दौरान न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

वहीं, अगले दो दिनों में तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है. हालांकि, 21 फरवरी 2022 तक राजधानी में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments