सर्दी अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। दिन के समय तेज धूप की वजह से दोपहर में गर्मी महसूस होने लगी है। इस बीच हवा के रुख में बदलाव और एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री ज्यादा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में सापेक्ष आर्द्रता 92 से 32 प्रतिशत के बीच बनी रही. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 28 जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज से से 22 तारीख तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आज से अगले 2 दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ बनने से असर झारखंड में 19 फरवरी को बादल छाये रह सकते हैं. 20 से 22 फरवरी तक राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य (रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.