Tuesday, October 21, 2025
HomeWeather Update | मौसम की जानकारीWeather Update : आज के मौसम की चेतावनी - जानें क्या है...

Weather Update : आज के मौसम की चेतावनी – जानें क्या है अपने राज्य का हाल | 19 मार्च 2022

होली आने से पहले ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों में अब तेजी से पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकने की आशंका है और दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज का तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ेगा।तो वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में हीट वेव का अलर्ट जारी है। बीते दो दिनों से ठाणे, रायगड, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में लू का अलर्ट जारी है तो वहीं गुजरात में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोगों का अभी से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।


तो वहीं राजस्थान में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वैसे भी आईएमडी ने कह रखा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है।


तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में हल्की से मध्यमं बारिश हो सकती है, इसी वजह से उसने पंजाब, हरियाणा, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश,केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बरसात का अलर्ट जारी है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, होली के अगले दिन 19 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मार्च महीने में यह सामान्य से बहुत ज्यादा होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ चलने वाली हवाएं गर्म हो सकती हैं। ऐसे बदलते मौसम में लोगों को सावधान रहने के जरूरत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसमें लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश को गई संभावना बचे हुए मार्च महीने में नहीं है। इस बीच बुधवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाएं चल रही हैं। इनकी गति कहीं-कहीं 20-25 किलोमीटर है।


लगातार बढ़े तापमान को लेकर मौसम विज्ञानी पहले ही चेता चुके हैं कि इस बार झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत अप्रैल से ही हो जाएगी और कुलमिलाकर इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जनवरी में इस बार जहां बारिश का 122 सालों का रिकार्ड टूटा वहीं ठंड का 72 साल का रिकार्ड बना। ऐसे में इस बार गर्मी के भी रिकार्डतोड़ पड़ने के आसार हैं।वहीँ दूसरी और भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, होली के अगले दिन 19 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मार्च महीने में यह सामान्य से बहुत ज्यादा होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ चलने वाली हवाएं गर्म हो सकती हैं। ऐसे बदलते मौसम में लोगों को सावधान रहने के जरूरत है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसमें लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश को गई संभावना बचे हुए मार्च महीने में नहीं है। इस बीच बुधवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाएं चल रही हैं। इनकी गति कहीं-कहीं 20-25 किलोमीटर है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments