Tuesday, October 21, 2025
Homecrime newsपाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ बर्बरताः रेप किया, गला काटा और...

पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ बर्बरताः रेप किया, गला काटा और फिर खाल उतारी

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 40 साल की एक हिंदू महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसका सिर काटकर शरीर से अलग कर दिया। उसके चेहरे और शरीर से चमरी उतारी गई।

घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सिंझोरो शहर की है। महिला विधवा थी। वह चार बच्चों की मां थी। हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला का सिर काट दिया गया। उसके स्तन काट दिए गए। बुधवार को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।

दरिंदो ने चमड़ी भी उतारी
पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में लिखा, “दया भेल नाम की 40 साल की विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और दरिंदों ने पूरे सिर की खाल उतार दी। उसके गांव का दौरा किया सिंझोरो और शाहपुरचाकर से भी पुलिस की टीमें पहुंचीं हैं।” बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments