Monday, October 20, 2025
HomeWeather Update | मौसम की जानकारीWeather Update Today : 04 जनवरी 2023 | उत्तर भारत में अभी...

Weather Update Today : 04 जनवरी 2023 | उत्तर भारत में अभी भी जारी रहेगा ठंड का कहर

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों को ठंड से अभी राहत के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अभी पांच दिनों तक शीत लहर जारी रह सकती है। दिन में धूप निकलने से नए साल पर ज्यादातर जगहों पर मौसम खुशनुमा रहा।

भारतीय मौसम विभाग की ओर से रविवार को बताया गया कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।


राजधानी दिल्ली में रविवार को पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से नए वर्ष के पहले दिन सुबह ठिठुरन रही, लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। इस वजह से दोपहर के वक्त मौसम में गर्माहट महसूस की गई।


यूपी के कई हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
रविवार को पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां पर रात का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पंजाब में घनी धुंध पड़ने, शीतलहर बढ़ने एवं ठिठुरन बढ़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ में घने कोहरे के कारण छह फ्लाइट्स ने देरी से भरी उड़ान, घना कोहरा होने के कारण चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दूसरे राज्यों में जाने वाली छह डोमेस्टिक फ्लाइट अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट रहीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments