Tuesday, October 21, 2025
HomeDainik Rashifal | दैनिक राशिफलAaj Ka Rashifal | 13 जनवरी 2023 | कर्क, सिंह और कुंभ...

Aaj Ka Rashifal | 13 जनवरी 2023 | कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 13 जनवरी 2023 दिन है शुक्रवार…आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सन्तान का स्वास्थ्य जो खराब चल रहा था वह ठीक हो जाएगा। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध करने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। 

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मन थोड़ा विचलित रहेगा संयम रखें। आज आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

 किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

विभिन्न कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है।साथ ही किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश से आज बचें।स्वस्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर ध्यान दें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आय वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है सतर्क रहें। 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।। खर्चों की अधिकता रहेगी।  धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज अपने पार्टनर के प्रति विशेष लगाव बढ़ेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

शैक्षिक कार्यों के आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके जीवन में अचानक कोई पुराना मित्र आ सकता है साथ ही आज किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।सेहत का ध्यान रखें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

परिवार में किसी सदस्य के द्वारा कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।पारिवारिक समस्याएं कुछ परेशान कर सकती हैं, जिस से रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे, जिकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments