नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 03 फरवरी 2023 दिन है शुक्रवार… आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन बहुत खुशहाल रहने वाला है। आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से जो काम रूका हुआ था वो आज पूरा होने की प्रबल संभावना बन रही है।अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। करियर में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा कर पाएंगे।आज अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे कुछ घरेलू चीजों की खरीदारी में खर्च भी हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा।नकारात्मक सोच से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।आज कहीं निवेश करने या कोई निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। नियमित दिनचर्या का पालन

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ उत्तम समय बिताएंगे। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर और कारोबार में शानदार परिणाम मिलने के योग है।कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कार्यों के लिए मान सम्मान मिलने की संभावना हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को नये अवसर मिलेंगे। कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपको अपने करियर में अचानक कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। जहां वेतन के साथ पद लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है आज आप कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे जो व्यापार वृद्धि में सहायक रहेंगी।आप जल्दबाजी में आकर कोई ऐसी बात न करें जो दूसरों को अच्छा ना लगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, कार्यस्थल पर आपके कार्यों की तारीफ होगी और प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे।आज कुछ प्रतिष्ठित लोगों से आपकी भेंट होगी और उनके माध्यम से आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और निकटता बढ़ेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। परन्तु आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है अगर आप थोड़ी सावधानी बरतेंगे तो स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।इस राशि के जो जातक व्यवसाय खोलना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।जो लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलने के योग हैं।आपकी पारिवारिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। लवमेट्स के बीच कुछ अनबन हो सकती है परन्तु आपसी बातचीत से सब ठीक हो जाएगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन आपके लिए लकी साबित होगा। आपके लिए नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सफलता के योग हैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।व्यापार से जुड़े लोगों को आज थोड़े उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के उधार लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में काम को लेकर तनाव रहने से आज आप थकावट महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके जीवन में स्थिरता रहेगी। जो लोग शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक या सलाहकार बनना चाहते हैं उन्हें अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है।आपको जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा, आपसी प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जिन जातकों को अपने लवपार्टनर की तलाश थी उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा।। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें कारोबार में नई उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है।इस राशि के जातकों को ओवर कांफिडेंस से बचना चाहिए, दिक्कत हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, बरकत होगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में भाई बहनों का साथ मिलेगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं सही खान-पान नियमित दिनचर्या से राहत मिलेगी। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। अविवाहित जातकों के विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आने की संभावना है, बात आगे बढ़ सकती है। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। उनका दिन अच्छा बीतेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। रिश्तों में चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उनके अच्छे कार्यों के लिए मान सम्मान मिलने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें।