Monday, October 20, 2025
HomeDainik Rashifal | दैनिक राशिफलAaj Ka Rashifal | 05 फरवरी 2023 | इन राशि के लोगों के...

Aaj Ka Rashifal | 05 फरवरी 2023 | इन राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा खास, जानें अपना राशिफल

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 05 फरवरी 2023 दिन है रविवार… आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आपको व्यापार की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आपने आलस्य को बनाए रखा, तो आपको नुकसान हो सकता है। 

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहें, नहीं तो कोई उनके साथ धोखा कर सकता है। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होती दिख रही है। आप आय से ज्यादा व्यय होने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ अनोखी कोशिशों में लेंगे रहेंगे और यदि आपको आज किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कला व कौशल में आज वृद्धि होगी। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी दिखावे में ना पड़े। अत्यधिक धन व्यय ना करें। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको किसी मित्र से बहुत ही सोच-विचार कर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपके मन की बात लोगों के सामने उजागर हो सकती हैं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके अंदर घमंड व अहंकार की भावना जागृत हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों को आप गति देंगे और व्यापार कर रहे लोगों का रुका हुआ धन मिलने से आज प्रसन्न रहेंगे।अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और अधिकारी आपकी अच्छी सोच से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको उनसे शाबाशी भी मिल सकती है। सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें भी उछाल आएगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप सभी कार्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति भी आस्था बढ़ेगी और उनके कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए सामंजस्य भरा रहने वाला है। आप किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। यदि आपका कोई परिजन आपको सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा।आपको व्यस्तता रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपको किसी से कोई संपत्ति प्राप्त होती दिख रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपकी कुछ योजनाओं आपको गुप्त रखनी होंगी व उन्हें लोगों के सामने भी उजागर ना करें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको कुछ छिपे हुए लोगों से सावधान रहना होगा और अपने धन को आप इधर-उधर के कामों में ना लगाएं और मेहनत के अनुसार आपको लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्याग व सहयोग की भावना में लेकर आएगा। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।आपके अंदर छुपी हुई कला निखर कर आएगी, जिसे देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

आज के दिन आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा और बिजनेस के कुछ फैसलों को आप भाइयों से सलाह मशवरे से ले, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप धर्म पालन बनाए रखें आपको किसी मकान, दुकान व वाहन को खरीदने की इच्छा थी, तो आज वह भी और प्रबल होगी, लेकिन आपको लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments