नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे आज के राशि फल में आज तारीख है 07 फरवरी 2023 दिन है मंगलवार … आज आपका दिन कैसा रहने वाला है आपको क्या उपाय करने हैं की होने वाली समस्याओं से आप बच सके ..नुकसान से बच सकें..आज के राशिफल मैं आइए, शुरुआत करते है मेष राशि के साथ..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका प्रभुत्व बना रहेगा, साथ ही आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतर है, औऱ शासन-सत्ता पक्ष, सरकार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज ध्यान भटकाव की समस्या रहेगी,लेकिन नौकरी में आज उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापारियों को उनके साथ काम करने वालों का भरपूर साथ मिलेगा ।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मां के साथ आज समय बिताइए। आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। आज पार्टनर के साथ आज उलझे नहीं, झगड़ा बड़ा बन सकता है। परेशानी से बचने के लिए किसी गरीब को कुछ खाने की चीज़ दान करें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यापार में यदि कोई पार्टनरशिप के लिए ऑफर करे तो आज समय अनुकूल है। लाभ होगा, लेकिन आज शाम के बाद ग्रह बदल जायेगा उसके बाद ठीक नहीं रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आज आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेग। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। धन आगमन होगा। आज कुछ विरोधी लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक क्षेत्र में मध्यम से उत्तम की ओर जा रहे हैं। ज़िद्दी होकर निर्णय न लें, बाद में पछताना पड़ सकता है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भावुक रहेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। चंद्रमा आज आपकी राशि में होने से भावनाएं हावी रहेंगी, इसके चलते नुकसान की आशंका है।दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उत्तम दिन है। सफलता का योग हैं। आज के दिन आपका पूरा ध्यान सुख सुविधाओं पर रहेगा।स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्यापार, संतान सब ठीक हैं। बस व्यापारी लोग आज नुकसान से बचें।शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशहाली रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कुछ अच्छे और माननीय लोगों से संबंध जुड़ेंगे, लेकिन जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल देना आपके लिए अच्छा रहेगा।किया गया कोई भी अच्छा कार्य सार्थक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छे बनेंगे। साथ ही व्यापार व्यवसाय का दिन भी अच्छा है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनागमन होगा सरकारी कार्यों से लाभान्वित होंगे। आपके बड़े आपको आशीर्वाद देंगे। बस वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि किसी अपने से झगड़े की नौबत आ सकती है। बाकी आज सुख- सुविधाओं के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। चाहे जो इच्छा पूरी कर सकते हैं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका प्रभाव दुसरों पर बना रहेगा और आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये अति उत्तम दिन रहने वाला है। शत्रुओ पर आज हावी रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें। शिक्षा से जुड़े बालकों को सख्त ध्यान देने की जरूरत है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज परिवार की ओर ध्यान रहेगा। ज़िम्मेदारी खुद आगे बढ़कर उठाएंगे, लेकिन कुछ विचलितता रहेगी। मन बेचैन रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी मजबूत है.मन आज डिप्रेस रह सकता है। छोटी छोटी बातों से मन घबरा सकता है। चांदी पहनकर रखें। पार्टनर से भी न उलझे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मित्र शुक्र आपकी राशि में कर रहें हैं गोचर। आज अपने सुख और ऐशो आराम पर धन का खर्च करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान पान पर विशेष ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा। सुखद समय है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन बुझा सा रह सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगेगा या संतान पक्ष की नजर से कोई चिंता हो सकती है। आत्मविश्वास को बल मिलेगा जिससे जरूरी कार्य बनेंगे। कामकाजी महिलाओ का लाभ प्रतिशत संवरेगा।निसंकोच आगे बढ़ेंगे, परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे। लव रिलेशनशिप में सम्भाल कर चलें।