Monday, October 20, 2025
HomeWeather Update | मौसम की जानकारीWeather Update Today : 08 फरवरी 2023 | इन इलाकों में बारिश...

Weather Update Today : 08 फरवरी 2023 | इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

तापमान में बढ़ोतरी के साथ उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में अब ठंड का असर कम हो गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अब एक नई पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है। इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 से 10 फरवरी के बीच व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग की ओर से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी आज बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही दोनों राज्यों में ठंड का असर कम हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में भी न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 8.1 दर्ज किया गया। फरीदकोट में न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 8.9 डिग्री के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर कम हो गया है। हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा जरूर दिख रहा है।

राजधानी दिल्ली के मौसम में भी काफी सुधार हुआ है दोपहर के समय अच्छी धूप निकलने का कारण लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। हालांकि शाम और रात के समय ठंड

महसूस की जा रही है। दोपहर में धूप की वजह से ठंड का असर काफी कम हो गया है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है। इसके बाद बारिश और होने की संभावना है। इसके बाद बारिश और हिमपात में कमी आ सकती है। बुधवार की रात से जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी और गुरुवार को इसकी तीव्रता में और बढ़ोतरी होगी। उत्तराखंड में 9 और 10 फरवरी को हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है। पंजाब के उत्तरी हिस्सों में भी 9 और 10 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments