Tuesday, October 21, 2025
HomePolitical NewsUP Election 2022 - सपा ने जारी की 56 उम्मीदवारों की तीसरी...

UP Election 2022 – सपा ने जारी की 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 13 यादव, 10 मुस्लिम, 10 एससी व 7 ब्राह्मण को टिकट

सपा ने 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें चार पूर्व सांसदों और बसपा-भाजपा छोड़कर आए नेताओं पर दांव लगाया गया है। इस सूची में 13 यादव, 10 मुस्लिम, 10 अनुसूचित जाति, सात ब्राह्मण, चार कुर्मी, तीन ठाकुर और दो अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसी तरह दो निषाद, दो राजभर, एक पाल, एक चौहान और एक कुशवाहा को भी मैदान में उतारा है।पूर्वांचल के ज्यादातर पार्टी विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा से आए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को घोषी से मैदान में उतारा गया है। बसपा से आने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के बेटे कमलाकांत राजभर को दीदारगंज, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर को अकबरपुर और पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को कटेहरी से मैदान में उतारा गया है। बसपा से आए पूर्व सांसद राकेश पांडेय को जलालपुर व पूर्व सांसद दाउद अहमद को मोहम्मदी और भाजपा से आए पूर्व सांसद रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से जबकि सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज को केराकत से मैदान में उतारा गया है।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे को उनकी परंपरागत सीट इटवा से मैदान में उतारा गया है। बसपा से आए विनय तिवारी को चिल्लूपार और ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को पथरदेवा से मैदान में उतारा गया है। सपा के प्रदेश महासचिव रहे अरविंद सिंह गोप को दरियाबाद से जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को उनकी परंपरागत सीट बांसडीह से मैदान में उतारा गया है। बाहुबली अभय सिंह को गोसाईगंज से और फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को कैंपियरगंज से उम्मीदवार बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments